खतरनाक कोरोना वायरस ने दिल्ली में दी दस्तक, नए मामले की हुई पुष्टि

खतरनाक कोरोना वायरस ने दिल्ली में दी दस्तक, नए मामले की हुई पुष्टि

सेहतराग टीम

खतरनाक कोरोना वायरस ने दिल्ली में दस्तक दे दी है। दिल्ली में एक नए मामले की पुष्टि हुई है। इसके अलावा तेलांगना में भी एक नए मामले की पुष्टि हुई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गयी है। जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस से पीड़ित यह शख्स इटली से लौटा है। फिलहाल यह मरीज दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में भर्ती है। वहीं दूसरा शख्स दुबई से आया है। बता दें कि इससे पहले केरल में कोरोना वायरस के 3 पीड़ित सामने आए थे। अब  देश में कुल मामलों की संख्या 5 हो गई है।

पढ़ें- Corona Virus: चीन के 47 और लोगों की मौत, 2835 हुआ मरने वालों का आंकड़ा

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि नए मामले सामने आने के बाद मरीजों पर बारीक नजर रखी जा रही है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। इससे पहले चीन से लाए गए भारतीय नागरिकों को मानसेर सेंटर में रखा गया है, जहां उनकी निगरानी की जा रही है। इन लोगों से किसी को भी मिलने की अनुमति नहीं है। वहीं, विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है। इससे पहले केरल में तीन मामलों की पुष्टि हुई थी। तीनों चीन से लौटे थे। हालांकि, तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

बता दें कि यूरोप में सबसे ज्यादा मामला इटली में ही सामने आया है। इटली में इससे 34 लोगों की मौत हो गई है और 1,694 मामले सामने आए हैं। हाल में जापान से 'डायमंड प्रिंसेज' क्रूज से भारत के 119 नागरिकों को रेस्क्यू किया गया था। इन सभी लोगों को भारत लाने के बाद सीधे मानेसर सेंटर ले जाया गया है, जहां इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

पढ़ें- Corona Virus का खौफ, जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों के वीजा पर भारत ने लगाई रोक

21 अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच

सूत्रों के अनुसार इस बीमारी को रोकने के लिए भारत में 21 अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 2,000 से अधिक लोगों की जांच की गई है। भारत सरकार ने भारतीयों और विदेशी नागरिकों को वायरस के केंद्र वुहान से तीन बार बाहर निकाला है। सेना और आईटीबीपी के छावला और मानेसर कैंप में इन लोगों को निगरानी में रखा गया है।

 

इसे भी पढ़ें-

Corona Virus: एयर इंडिया विमान द्वारा जापान के क्रूज से 119 हिन्दुस्तानियों को भारत लाया गया

भारत में बढ़ रहें हैं इस दुर्लभ बीमारी के मरीज, 10 में 1 मरीज को ही मिल पाता है सटीक इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।